With the new day comes new strength and new thoughts.

Showing posts with label new gadgets. Show all posts
Showing posts with label new gadgets. Show all posts

मोमो चैलेंज जैसे खतरनाक गेम से इस तरह बचा सकते हैं बच्चों को

मोमो चैलेंज जैसे खतरनाक गेम से इस तरह बचा सकते हैं बच्चों को

ब्लू व्हेल गेम के बाद अब मोमो चैलेंज के चंगुल में फंस रहे बच्चों को इस तरह बचाया जा सकता है।

मोमो चैलेंज जैसे खतरनाक गेम से इस तरह बचा सकते हैं बच्चों को
काफी समय से हम मोमो चैलेंज समस्या के बारे में सुन रहे हैं जिसके कारण कई मासूम जानें जा चुकी हैं। कुछ लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या सच में मोमो चैलेंज जैसी कोई गेम है और क्या वाकई इसकी वजह से किसी की जान जा सकती है? 
सवाल हम बड़े कर रहे हैं। लेकिन ऐसी समस्यायों में फंसते तो बच्चे हैं। और कई जगह तो अच्छे भले समझदार भी फंस जाते हैं। 20 अगस्त को दार्जिलिंग के कुर्सिओंग में 18 साल के मनीश सर्की और 26  साल की अदिती गोयल ने अपनी जान ले ली। जलपाईगुड़ी, कुर्सिओंग, पश्चिम मेदिनापुर, कोलकाता और राजस्थान से मोमो चैलेंज से जुड़ी खबरें आ रही हैं। एक गेम खेलते खेलते कोई बच्चा कैसे आत्महत्या कर सकता है। इस बात को डिटेल में समझते हैं। 
जब बच्चे मोमो चैलेंज या इस तरह की कोई भी खतरनाक गेम खेलना शुरू करते हैं तो पूरे जोश में होते हैं, पूरे आत्मविश्वास से भरे होते हैं। 
लेकिन जब आखिरी टास्क यानि कि आत्महत्या तक पहुँचते हैं तब तक उनमें डर, अकेलापन, दुःख ये सब भावनाएं भर चुकी होती हैं और वो मानसिक तनाव और निराशा के बुरी तरह से शिकार हो चुके होते हैं।
आखिर ऐसा क्या होता है इस गेम में, और इस गेम में फस चुके बच्चों को कैसे पहचाने, कैसे बचाएँ और अपने बच्चों को इस  तरह की गेम्स से कैसे दूर रखें ?
वास्तव में मोमो चैलेंज ये खेल कुछ इस तरह शुरू होता है कि
व्हाट्सऐप पर या मैसेंजर पर बच्चों को एक मैसेज आता है और एक मैसेज के ज़रिये उन्हें एक लिंक दिया जाता है। जिसे उन्हें ओपन करना होता है। उसके बाद वो उन्हें एक एक करके टास्क देना शुरू करता है। 
उस वक़्त तो ‘हम डरपोक नहीं हैं’ ये साबित करने के लिए जोश में आकर बच्चे उसके बताये चैलेंज स्वीकार कर लेते हैं और जैसा जैसा वो कहता है वैसा वैसा वो करने लगते हैं। लेकिन धीरे धीरे वो इस जाल में फंसते चले जाते हैं। 
जिन्हें ये पता होता है कि गेम के अंत में वो आदमी उन्हें आत्महत्या करने के लिए बोलेगा, वो भी गेम खेलना शुरू कर देते हैं। क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास होता है कि ये गेम खिलाने वाला उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि, वो उनसे बहुत दूर हैं और वो उन्हें आत्महत्या करने के लिए सिर्फ कह सकता है, मजबूर नहीं कर सकता। 
लेकिन यहाँ 2 बातें ध्यान देने योग्य हैं। पहला वो आदमी जो चाहता है कि आप आत्महत्या कर लें वो आपको कुछ लिंक्स भेजता है। तो क्या उसके भेजे लिंक्स हैकिंग सॉफ्टवेयर, या एप्प नहीं हो सकते। ये सिर्फ एक अंदाज़ा है लेकिन इसके सच भी हो सकता है । और आप उस सॉफ्टवेयर, एप्प को अपनी मर्ज़ी से अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लेते हैं। और फिर ये एप्प आपके फ़ोन से आपकी सारी इनफार्मेशन, आपकी फोटो, वीडियो और डाक्यूमेंट्स भी चोरी कर लेता है, और यहाँ तक कि आपकी लोकेशन भी ट्रैक करने लगता है।  वैसे आपको बता दें कि हैकिंग यहां तक हो सकती है कि आपको पता चले बिना आपके फ़ोन, टैब, लैपटॉप आदि का कैमरा ऑन करके आप पर नज़र रक्खी जाये कि आप कब क्या कर रहे हैं। 
बच्चों की पर्सनल इनफार्मेशन चुराकर वो उन्हें ब्लैकमेल कर सकता है। वो शख्स बच्चों को ये अहसास दिला सकता है कि वो उन्हें जब चाहे परिवार सहित मार सकता है। इस तरह की गेम्स में उन्हें ये लगने लगता है कि अब सिर्फ उनके घर वालों को ही बचाया जा सकता है, और वो भी सिर्फ लास्ट टास्क पूरा करके यानि कि आत्महत्या करके। 
दूसरी बात, अब वो बच्चों को ये विश्वास दिलाता कैसे है? वो बच्चों से अपने आप को चोट पहुँचाने वाले टास्क करवाता है। जिससे बच्चे बड़ी तेज़ी से भावनात्मक रूप से कमज़ोर हो जाते हैं। टास्क की क्रूरता बढ़ने लगती है और बच्चे दिमागी रूप से बीमार और कमज़ोर होने लगते हैं। लास्ट टास्क तक पहुँचते पहुँचते बच्चे दिमागी रूप से पूरी तरह बीमार हो चुके होते हैं। इसलिए आत्महत्या का कारण कोई गेम नहीं बल्कि आदमी का दिमागी रूप से बीमार, और भावनात्मक रूप से कमज़ोर, असहाय हो जाना है। उनका ये अहसास है कि अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता। 

अपने आस पास इस गेम में फसे बच्चे को कैसे पहचानें

यदि कोई बच्चा अपने आप में ही खोया रहता है, अपने परिवार के सदस्यों या अपने दोस्तों से बहुत कम बात करने लगा है तो हो सकता है कि वो ये गेम खेल रहा हो

यदि बच्चा घर से भाग जाने या मरने की बात करता है तो भी ध्यान दें, कहीं बच्चा ऐसी कोई गेम तो नहीं खेल रहा
बच्चे की सोने जागने एवं खान पान की आदतों में भी अचानक परिवर्तन आ गया है तो उस पर ध्यान दें।
कहीं वो बहुत ज़्यादा परेशान तो नहीं रहता।

मोमो चैलेंज गेम के चंगुल में फंसे बच्चे को कैसे बचाएँ

यदि आपको पता चले कि आपका बच्चा मोमो चैलेंज गेम खेल रहा है तो
सबसे पहले इस तरह की गेम से दूर रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
उसका इंटरनेट का प्रयोग तुरंत बंद कर दें।
लोकल पुलिस को खबर करें
उसके बाद उसके उपचार में उसका साथ दें।
इलाज के दौरान एवं उसके बाद भी बच्चे के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
उसे ज़्यादा देर अकेला न छोड़ें और न ही उन्हें डांटे।
चाइल्ड साइकोलोजिस्ट से बात करें।
Share:

स्नैपड्रैगन 636 से लैस BlackBerry Key2 LE हुआ लॉन्च


स्नैपड्रैगन 636 से लैस BlackBerry Key2 LE

BlackBerry Key2 LE को स्मार्टफोन को 4GB रैम और 

32GB तथा 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

BlackBerry ने अपना Key2 LE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो फुल QWERTY कीबोर्ड के साथ आता है। यह स्मार्टफोन कुछ समय पहले लॉन्च हुए BlackBerry Key2 का कम पॉवरफुल वर्जन है। Key2 LE में फिजिकल कीबोर्ड के अलावा डुअल रियर कैमरा सेटअप और नए कलर विकल्प इसे ख़ास बनाते हैं। 

Key2 LE वैरिएंट्स और कीमत

Key2 LE को 4GB रैम और 32GB या 64GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $399 (Rs 28,283) रखी गई है जबकि 64GB वैरिएंट को $449 (Rs 31,827) की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को स्लेट, शैम्पेन और एटॉमिक ग्रे कलर वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। अभी डिवाइस की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Key2 LE स्पेक्स

Key2 LE को अपने पिछले फोन की तरह U शेप दिया गया है और इसकी डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस के बैक पैनल को टेक्सचर पैटर्न दिया गया है जो बेहतर ग्रिप मुहैया कराता है। BlackBerry के इस फोन में 4.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मौजूद है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है और यह 24-बिट कलर डेप्थ, 434 PPI और 1620 x 1080p रेज़ोल्यूशन के साथ आती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 से लैस है और एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

ऑप्टिक्स की बात करें तो, Key2 LE में 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा मौजूद है जो डुअल-टोन LED फ़्लैश के साथ आता है। यह बोकेह शॉट्स, HDR, 30 fps पर 4K विडियो रिकॉर्डिंग, स्कैन, प्राइवेट कैप्चर और PDAF सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस के फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है जो 30fps पर 1080p विडियो रिकॉर्ड कर सकता है। स्मार्टफोन में 3000 mAh की बैटरी दी है। अपने पिछले फोन की तरह यह भी DTEK सिक्योरिटी सूट के साथ आता है और डुअल ऐप भी सपोर्ट करता है। 

Share:

Paytm Mall पर 20,000 रूपये से भी कम की कीमत में मिल रहे हैं ये

Paytm Mall पर 20,000 रूपये से भी कम की कीमत में मिल रहे हैं ये लैपटॉप्स

Paytm Mall पर मिल रहे इन प्रोडक्ट्स पर बढ़िया डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है जिसके बाद laptops को कम कीमत कीमत में खरीदा जा सकता है।

Paytm Mall पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में तो हम सब ही जानते हैं और खासकर बात करें कैशबैक ऑफर की तो कई प्रोडक्ट्स को किफायती कीमत में खरीदा जा सकता है। आज Paytm cashback offers में कई अच्छे लैपटॉप्स पर बढ़िया कैशबैक मिल रहा है जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं। अगर आप अपने लिए एक नया लैपटॉप खरीदना चाह रहे हैं तो इस लिस्ट पर नज़र डाल सकते हैं। इस कैशबैक के बाद आप इन लैपटॉप्स को केवल 20,000 रूपये से भी कम की कीमत में खरीद सकते हैं।

Acer Aspire ES1-523-20DG

इस लैपटॉप की कीमत Paytm पर 19,637 रूपये है लेकिन LAPTOP2000 प्रोमो कोड के ज़रिए लैपटॉप को 16,990 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड द्वारा पेमेंट करने पर 10% का कैशबैक भी पाया जा सकता है।  यहाँ से खरीदें

ASUS VivoBook (A540YA-XO645T)

ASUS के इस लैपटॉप कीई कीमत 19,990 रूपये है लेकिन LAPTOP10 प्रोमो कोड का उपयोग कर के इसे 17,990 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं और साथ ही ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर के 10% कैशबैक भी पा सकते हैं।  यहाँ से खरीदें

Iball Premio

इस लैपटॉप की कीमत 19,799 रूपये है लेकिन LAPTOP2500 प्रोमो कोड के ज़रिए इसे 17,499 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं, इसके अलावा Paytm cashback सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 10% कैशबैक भी मिल रहा है।  यहाँ से खरीदें

Lenovo MIIX 320 (80XF00DBIN)

इस लैपटॉप की कीमत 18,100 रूपये रखी गई है लेकिन LAPTOP7 का उपयोग करने पर इस लैपटॉप को 16,833 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Paytm की इस सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड द्वारा इस लैपटॉप को खरीदने पर 10% का कैशबैक मिल रहा है।  यहाँ से खरीदें

Lenovo Ideapad 320

इस लैपटॉप की कीमत Paytm पर वैसे तो 19,999 रूपये है लेकिन LAPTOP2500 प्रोमो कोड का उपयोग कर के लैपटॉप को 17,499 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलवा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 10% का कैशबैक भी मिल रहा है। यहाँ से खरीदें

RDP ThinBook Atom Quad Core 8th Gen

इस लैपटॉप की कीमत 13,999 रूपये है लेकिन LAPTOP7 प्रोमो कोड का उपयोग करने पर डिवाइस को 13,999 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% कैशबैक भी पाया जा सकता है।  यहाँ से खरीदें
टैग्स : लैपटॉप
Digit Hindi

संबंधित लेख


Share:

RealMe से लेकर मोटोरोला के इन स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं बढ़िया ऑफर्स


अक्सर हम आपको अमेज़न इंडिया पर मिल रहे बढ़िया डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स आ

RealMe से लेकर मोटोरोला के इन स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं बढ़िया ऑफर्स

अगर आप 10,000 रूपये से 15,000 रूपये के मध्य की कीमत में स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो अमेज़न के इन offers पर नजर डाल सकते हैं।

अक्सर हम आपको अमेज़न इंडिया पर मिल रहे बढ़िया डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स आदि के बारे में बताते रहते हैं। चाहे वो डिस्काउंट मोबाइल फोंस पर उपलब्ध हों, या अन्य किसी प्रोडक्ट्स पर। आज भी Amazon India पर कई ऐसे कई ऑफर्स उपलब्ध हैं जिनके तहत कई स्मार्टफोंस को किफायती कीमत में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोंस में हाल ही में लॉन्च हुए कुछ फोंस शामिल हैं।

RealMe 1

RealMe 1 स्मार्टफोन की कीमत अमेज़न इंडिया पर 12,990 रूपये रखी गई है लेकिन साथ ही इस स्मार्टफोन पर 15% का डिस्काउंट भी मिल रहा है जिसके बाद स्मार्टफोन को 10,990 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है।

Redmi Y2

इस स्मार्टफोन की कीमत 13,499 रूपये है लेकिन अमेज़न के डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन को 12,999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 16MP का AI सेल्फी कैमरा और 12MP + 5MP का डुअल AI कैमरा मौजूद है।

Moto G5s Plus

Moto G5s Plus की कीमत वैसे तो 16,999 रूपये है लेकिन अमेज़न इस स्मार्टफोन पर 29% का डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद स्मार्टफोन को 11,999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है और इसके स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi 5

Redmi 5 को अमेज़न द्वारा 10,999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है और यह स्मार्टफोन 3300mAh की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस को HDFC बैंक के डेबिट कार्ड द्वारा नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Honor 7X

इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रूपये है लेकिन 15% डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन 11,849 रूपये की कीमत में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Moto E5 Plus

इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रूपये है लेकिन अमेज़न के 8% डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन को 11,999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मौजूद है तथा यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।

Moto G6

Moto G6 स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रूपये है लेकिन अमेज़न के 13% डिस्काउंट के बाद स्मार्टफोन को 13,999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मौजूद है।
Share:

What is UPI (Unified Payment Interface) in Hindi UPI Kya hota hai

UPI Kya hai

UPI की full form Unified Payments Interface है | UPI को National Payments Corporation of India ने Reserve Bank of India (RBI) की help से cashless economy को easy ऐवम digital payment को बढ़ावा देने के साथ साथ friendly बनाने के इरादे से launch किया है |
what-is-upi-kya-hai-hindi
UPI in Hindi
UPI क्या है? UPI एक banking payment system है जो की smartphone app की help से किसी एक bank account से दूसरे bank account मे money transfer allow करता है | UPI banking customers को अपने bank account से अलग अलग merchant को online ऐवम offline credit card details, IFSC कोड या नेट banking/वॉलेट पासवर्ड्स use किये बिना money transfer कर सकता है | इस प्रकार UPI एक ऐसे system है जो की banking customers को easy money transfer की power देता है जिसमे customers अपने bank की UPI app use करके UPI से connected दूसरी bank की account मे money transfer कर सकता है |
UPI platform के फायदे :
  1. 24 X 7 ऐवम 365 days smartphone app की help से Immediate money transfer |
  2. एक Single mobile app को use करके अलग अलग bank account मे money transfer कर सकते है |
  3. UPI मे किसी भी प्रकार की Holiday or working hours restriction नहीं होती है |
  4. किसी भी प्रकार की Bank Strike का भी UPI transfer मे कोई फर्क नहीं पड़ता है |
  5. Money transfer के लिए आपको दूसरे account का number ya IFSC code नहीं चाहिए होता है|
  6. यह Single Click ऐवम easy Authentication के साथ स्टार्ट किया जा सकता है |
आज की date मे 27 से ज्यादा bank UPI facility दे रही है ऐवम ये figure रोज बढ़ रहा है | जो bank UPI facility दे रही है उनके नाम है –
  • Allahabad Bank
  • Andhra Bank
  • Axis Bank
  • Bank of Baroda
  • Bank of Maharashtra
  • Canara Bank
  • Catholic Syrian Bank
  • Central Bank of India
  • DCB Bank
  • Federal Bank
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • IDFC Bank
  • IndusInd Bank
  • Karnataka Bank
  • Kotak Mahindra Bank
  • Oriental Bank of Commerce
  • Punjab National Bank
  • South Indian Bank
  • State Bank of India
  • TJSB Bank
  • UCO Bank
  • Union Bank of India
  • United Bank of India
  • Vijaya Bank
  • Yes Bank
आप इन banks से app को Google Play Store store से अपने Android smartphone मे download कर सकते है |
UPI FAQ – 
UPI को start करने के लिए आपको निचे दिए गए steps follow करने है –
1. सबसे पहले आपका जिस bank मे account है उसकी app Play Store से download and install कर ले|
2. App के bank account मे login करे|
3. आपके bank account मे login करने के बाद virtual address create करे|
4. Start transacting using UPI |
क्या UPI safe है?
यह बिलकुल safe है क्योकि customer किसी भी प्रकार की sensitive information share नहीं करता | customer को transaction के लिए केवल अपने virtual address share करना होता है |
UPI से किस तरह के transaction किये जा सकते है?
किसी भी तरह के Merchant payments, bill payments या फिर किसी भी तरह का money transfer दूसरे account मे |
क्या किसी तरह की कोई transaction limit है?
Yes, अभी per transaction limit 1 लाख rupees की है |
Virtual Payment Address (VPA) क्या होता है ?
UPI payment system मे किसी भी transfer के लिए bank account details की जरुरत नहीं होती है लेकिन उसकी जगह पर एक unique ID use मे आता है | इसलिए ही हर UPI user के पास एक unique ID होना जरुरी है | इस unique ID को Virtual Payment Address (VPA) कहा जाता है | यह Id बहुत simple होता है बिलकुल आपके mail id के जैसा | जैसे की Amit@icici, Hari@sbi | जब आप app मे जा कर अपना VPA create करते है तो आप mail id की तरह अपनी पसंद का VPA choose कर सकते है | अगर वो free होता है तो आपको allot हो जायेगा | एक बार आपका VPA create हो गया तो आप VPA को किसी से भी share कर सकते है ऐवम सामने वाला अपने mobile का use करते हुए आपके VPA मे money transfer कर सकता है |
UPI transfer की क्या cost है?
UPI transfer की cost बहुत कम है | किसी भी transaction की cost केवल 50 पैसे होती है |
Share:

What is BHIM App? full form Bharat Interface for Money भीम ऐप क्या है?

What is BHIM app and How to use it?

BHIM Kya hai : भारत के प्रधानमंत्री ने New Delhi के एक प्रोग्राम मे mobile payment app BHIM को launch किया | BHIM की full form है – Bharat Interface for Money ऐवम इसको National Payments Corporation of India (NPCI) ने develop किया है | BHIM app को UPI based service का next version कहा जा रहा है | BHIM app की help से कोई भी mobile user जिसका की bank मे account है वो app मे अपने को register करके किसी भी दूसरे verified user के account मे mobile number, VPA or QR code की help से instantly money transfer कर सकता है | किसी को भी money transfer करने के साथ साथ आप किसी से money की request भी कर सकते है |
BHIM App
BHIM app से कैसे मनी ट्रांसफर की जा सकती है : इस app की हेल्प से आप तीन अलग अलग तरीको से किसी के अकाउंट मे मनी ट्रांसफर कर सकते है –
  1. VPA use करके : अगर आपने UPI based payments के लिए आपकी bank account मे sign up किया हुआ है (जो की आपके mobile number से भी linked होता है) तो आप BHIM app को digital transaction के लिए use कर सकते है | अगर users ने UPI activated किया हुआ है तो आप उनका VPA or virtual payment address पूछ सकते है and money transfer कर सकते है | एक example की लिए मान लेते है आपके पास एक ICICI bank का एक VPA है – amit@icici तो मुझे app मे जा कर केवल आपका VPA address enter करना है जिसके बाद pin enter करने के बाद app से money transfer हो जाएगी |
  2. Mobile Number से : BHIM app की help से किसी दूसरे non-UPI accounts or addresses मे भी money send or receive की जा सकती है |
  3. IFSC ऐवम MMID : BHIM से आप IFSC ऐवम MMID मे भी money transfer कर सकते है 
आईये देखते है BHIM app की step by step guide and how to use it :
1. Android users BHIM app को play store से download कर सकते है इसके लिए आपको Play Store मे ‘BHIM’ search करना होगा |
2. Application के download होने के बाद जब आप इसको install कर लेते है तो सबसे पहले ये आपसे language पूछता है – choose your language – Hindi or English|
3. Language के choose करने के बाद BHIM app आपको आपके mobile को verify करने के लिए बोलता है | आपको mobile number verify करने के लिए आपके mobile पर एक SMS भेजा जाता है और app आपके mobile को verify करती है | Verification process complete होने पर Next पर click करे |
4. Next step मे आपको four digit का passode generate करना होता है | अपनी सुविधानुसार passcode enter करे और ध्यान रखे इसको किसी के साथ कभी share न करे|
5. Passocode setup करने के बाद app आपसे आपकी bank select करने के लिए prompt करती है | एक बार bank select करने के बाद app automatically आपके phone number से link bank की detail screen पर show करेगी | यहाँ पर आपको अपनी primary bank account select करना है जिससे आप future के सारे transaction करना चाहेंगे |
6. अब app screen पर three options show होंगे — send, request and scan/pay. यहाँ पर एक बात का ध्यान रखें जरुरी है की Transactions केवल verified phone numbers पर ही कर सकते है |
7. किसी भी verified mobile पर money send करने के लिए send money पर click करने के बाद mobile number ऐवम money enter करे | App आपको MPIN enter करने के लिए prompt करेगी, वो enter करे and Done | इस स्टेप के बाद मनी उस verified मोबाइल नंबर से linked bank account मे पर ट्रांसफर हो जाएगी | 
Note – यहाँ पर बताई गयी जानकरी ऐवम स्टेप्स इस आर्टिकल को लिखे जाने तक अपडेटेड है | क्योकि ये app नयी है तो इसमे फ्यूचर मे और भी update होने के चान्सेस है | 
FAQ –
  1. How to generate Bank UPI pin for BHIM app : BHIM app मे UPI pin generate करने के लिए आपको, आपके BHIM app के registered bank account मे जा कर reset UPI pin पर click करना होगा | यहाँ पर आपको – आपके bank account के debit कार्ड का last 6 digit नंबर and expiry date डालना होगा | यह आपकी details ऐवम mobile number को verify करने के बाद आपको नया UPI pin enter करने का option देगा | यहाँ पर आप अपना नया UPI pin enter करे |
Share:

Facebook Page

Popular Posts

Post Archive

Labels

Recent Posts

SHYAM MOHAN DUBEY

SHYAM MOHAN DUBEY